October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

मुकदमा दर्ज
भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
बाइक चालक युवक ने कार चालक पर बाइक में टक्कर मार कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की । नगर के मोहल्ला मेंहदीवाग निवासी आकाश वर्मा पुत्र सतीशचन्द्र वर्मा ने लिखित तहरीर दे कहा है कि वह दिनांक 16 मार्च025 को अपनी वाइक संख्या यू० पी० 84 एल 9176 से मंडी समिति की ओर समय दिन के 1 -30वजे जा रहा था । जब वह कंपिल – कायमगंज वाईपास मार्ग पर स्थित शिव धर्म कांटा के निकट पहुंचा । वैसे ही पीछे आ रही तेज रफ्तार मारुति वैगन आर कार संख्या यू० पी० 16 एस 4110 के चालक नक्षत्रपाल यादव निवासी ग्राम अलादादपुर थाना कायमगंज ने मेरी वाइक में टक्कर मार दी । आरोप है कि टक्कर लगने से वाइक चालक के सिर तथा अन्य जगह चोटें आईं हैं । उसने यह भी कहा कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार वहीं मौके पर छोड़ कर चालक चला गया । इसलिए इस समय तक कार वहीं खड़ी है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर , घायल को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया ।

Related posts

डीएम की अध्यक्षता में थाना बिलग्राम में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

admin

आत्मा के सौंदर्य एवं स्वाभिमान के चितेरे थे राष्ट्र कवि दिनकर

admin

UP में होगा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का संगठन विस्तार,पंचायत चुनाव पर होगा फोकस

admin

Leave a Comment