October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस किया गया आयोजन

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

17 मार्च 2025 (सू0वि0)

सीतापुर- जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना गया एवं जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को अन्तरित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाये, जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आई० जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई हैं उसका निस्तारण संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता पूर्ण करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अभिनव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 21 शिकायतों में से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील लहरपुर में प्राप्त 10 प्रार्थना पत्रों में से 01, तहसील सिधौली में प्राप्त 24 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील बिसवां में प्राप्त 13 प्रार्थना पत्रों में से 02, तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 21 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 07 प्रार्थना पत्रों में से 01, तहसील महोली में प्राप्त 25 प्रार्थना-पत्रों में से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

Related posts

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Bhaskarnews

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई दर्दनाक मौत

admin

हॉकी खिलाड़ियों बच्चों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया

admin

Leave a Comment