July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरक्राइम

कानपुर में 8 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश:चिल्लाते हुए बाहर आई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में 60 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश की। जब बच्ची घर से बाहर चिल्लाते हुए आई तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान बुजुर्ग को लोगों ने पकड़ लिया। करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद जमकर पिटाई की।परिजनों को देखते ही बच्ची उनसे लिपट कर रोने लगी।

लोग मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी बुजुर्ग को पकड़कर ले गई। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। बुजुर्ग पकड़े जाने पर बुजुर्ग गिड़गिड़ाने लगा। हाथ-पैर जोड़ने लगा।

मासूम के पिता ने बताया- रविवार की शाम हम लोग घर में थे। हमारी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। बेटी ने बताया- आरोपी मो. इस्माइल (60)वर्ष का है उसने मुझे चाकलेट देने की बात कहकर अपने घर के अन्दर ले गय ।और फिर अंकल मेरे साथ गंदी हरकत करने लगे। मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया। मेरे कपड़े उतारने लगे। तभी किसी तरह मैं वहां से अंकल को धक्का दिया और फिर मैं वहां से भागी। बाहर निकलते ही मैंने शोर मचा दिया। घर पर जाकर पापा और मम्मी को बताया। तभी सभी लोग दौड़कर आए। आरोपी को गली में पकड़कर खींच लिया। घटना की सूचना डायल 112 पहुंची और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़कर ले गई।

आरोपी मूलरूप से कानपुर देहात के रूरा का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी और बेटा हैं। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबरपुर के घर में वह अकेले रहता है।

Related posts

बाबा रंजीत शाह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का हुआ आगाज

admin

गंदगी के वीच गुजर रही शुगर मिल कालोनी वासियों की जिंदगी

admin

मोदी सरकार में देश में हुआ चौतरफा विकास- मुकुल सिंह आशा

admin

Leave a Comment