October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकासगंजहादशा

कासगंज के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:

भास्कर न्यूज़

संवाददाता कासगंज –

कासगंज के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम देहली बुजुर्ग निवासी संगीता पत्नी गिरीश चंद्र भारद्वाज के रूप में हुई है।

यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब महिला कासगंज से अनवरगंज जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की एक खास बात यह रही कि महिला ने अपनी मौत से पहले रेलवे स्टेशन की पटिया पर अपने गांव का नाम लिख दिया था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने संबंधित थाने से संपर्क किया और परिजनों को सूचित कर शव की शिनाख्त कराई।मृतका संगीता के परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। उनके चार बच्चों का विवाह हो चुका है, जबकि 17 वर्षीय बेटी रानी अविवाहित है। उनके बड़े बेटे का नाम अनूप और छोटे बेटे का नाम अंशुल है। मृतका के पति गिरीश चंद्र भारद्वाज खेती करते हैं और पैर से विकलांग हैं। मृतिका की मौत की खबर सुनकर परिजन को सदमा लगा

Related posts

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गंगा घाट पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान एवं गंगा आरती का किया गया आयोजन

admin

फर्रुखाबाद में बाइक फिसलकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत:पत्नी और बेटा घायल

admin

अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment