July 16, 2026
Bhaskar News Agency
इटावाउत्तर प्रदेशक्राइम

महिला की हत्या:संपत्ति विवाद में किया था मर्डर, शव लटकाकर आत्महत्या दिखाने की थी कोशिश

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता इटावा – फतेहपुर जनपद के कधिया गांव निवासी विनोद कुमार ने थाना वैदपुरा में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन सोमवती की शादी करीब दस साल पहले इटावा के उदयनगर निवासी मनोज के साथ हुई थी। विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि मनोज और उसके परिवार के लोग अक्सर शराब के नशे में घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा करते थे। यह विवाद समय के साथ गंभीर रूप ले चुका था।

परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान ही महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया, ताकि घटना आत्महत्या लगे। इतना ही नहीं, मृतका के बेटे पंकज को भी धमकाया गया, ताकि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बता सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना वैदपुरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नगला झम्मन के पास रेलवे लाइन अंडरपास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज, शिवेन्द्र उर्फ सिंकू और पवनेश शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार से जुड़े हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतका का कीपैड मोबाइल, एक गमछा और टूटी हुई चूड़ियाँ व कड़े के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी साक्ष्य जांच में अहम भूमिका निभाएंगे। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है /और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी

Related posts

छात्र – छात्राओं का नेत्र परीक्षण कर उपलब्ध कराए निःशुक्ल चश्मा,

admin

शादी के लिए चढ़ावा के कपड़े आदि खरीदने जा रहे ग्रामीण को रास्ते में घेर कर नकदी मोबाइल तथा साइकिल लूट का आरोप

admin

झोलाछापों के सामने नतमस्तक होकर रह गया जनपद का स्वास्थ्य विभाग

admin

Leave a Comment