September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

नीट-2026 में सफल चक्रेश शाक्य का समिति ने किया भव्य सम्मान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

नीट-2026 में सफल चक्रेश शाक्य का समिति ने किया भव्य सम्मान

ओम शक्ति कंपिल

कम्पिल, फर्रुखाबाद। रविवार दोपहर तथागत बुद्ध सेवार्थ समिति, कम्पिल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नीट-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन करने वाले चक्रेश शाक्य का भव्य सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं सभासद महेश चन्द्र शाक्य ने उन्हें ₹11,000 का सम्मान-चेक, भगवान तथागत बुद्ध की स्मृति-चिह्न एवं सम्मान पटका भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चक्रेश की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और कठिन परिश्रम, लगन तथा दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

समिति के कोषाध्यक्ष कैलाश शाक्य (बौद्ध) एवं संस्थापक अमित शाक्य एडवोकेट ने भी चक्रेश को सम्मानित किया। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके माता-पिता को बधाई देते हुए इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करने से शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनता है। समिति ने भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं प्रतिभा सम्मान के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related posts

हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी: पुलिस ने शाहबाज उर्फ डाका को पकड़ा

admin

अष्टमी व राम नवमी के आयोजनों हेतु तहसील व ब्लॉक स्तरीय बैठकें संपन्न

admin

भारत सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिये संकल्पबद्ध:-डा0 अशोक कुमार

admin

Leave a Comment