October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

मंदिर जा रहे युवक पर हमला कर किया लहूलुहान – रिपोर्ट दर्ज

भास्कर न्यूज : –
जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
अपने घर से पूजा करने मंदिर जा रहे युवक पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया । घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्यौना की बताई जा रही है । घायल हालत में शिकायत करने कोतवाली पहुंचे ज्यौना निवासी युवक डब्बू पुत्र रामदास ने कहा कि जब वह पूजा करने के लिए अपने घर से मंदिर की ओर जा रहा था । उसी समय सर्वेश – रिंकू – पवन व रिंकू श्रे भाई आदि हमलावरों ने उसके सिर व चेहरे पर कपड़ा डाल दिया और उसे पकड़ लिया । आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, इतना ही नहीं किसी धारदार हथियार से चोट पहुंचा कर उसका कान काट दिया । जिससे युवक लहूलुहान हो गया । दबंगों की प्रताड़ना से उसके शरीर पर अन्य जगहों पर भी गंभीर चोटें आई हैं । कोतवाली पहुंच पीड़ित ने आप बीती बताकर पुलिस से न्याय हित में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की गुहार लगाई है । पुलिस ने घायल को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए नगर स्थित सामु० स्वा० केन्द्र भिजवाया । जहां भर्ती घायल युवक का उपचार जारी था । वहीं पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पीडित को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।

Related posts

योगी सरकार में जुझारू आईएएस: राल्लपल्ली जगत साँई गांव-गांव जाकर सुन रहे लोगों की चबूतरे पर बैठकर समस्याएं,जीत रहे है दिल

admin

युवक पर रंगदारी न देने पर ईंटो-पत्थरों से किया हमला

admin

कानपुर की वन्य टीम ने कड़ी में शकत के बाद तेंदुए को पकड़ा अधिकारीयों ने ली चैन की साँस

admin

Leave a Comment