June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

सवर्ण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा मामले में करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

भास्कर ब्यूरो
सी पी दिक्षित
फर्रुखाबाद जेएनयू की छात्रा बताई जा रही प्रियांशी आर्य और उसके दोस्तों द्वारा सवर्ण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जूते से मारने जैसी टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना से आहत श्री राजपूत करणी सेना, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्री राजपूत करणी सेना ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रियांशी आर्य और उसके साथियों ने सवर्ण समाज के प्रति अपमानजनक और भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। श्री राजपूत करणी सेना ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकरण में उचित संज्ञान नहीं लिया गया तो पूरे देश में बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों में जिला प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सिद्धान्त सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रवेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सचिव अवनीश सिंह तोमर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विटाना चौहान, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रतनपाल सिंह, अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष रामप्रताप सिंह भानू, विधानसभा उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, सदर विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर कुलदीप सिंह चौहान, महिला मोर्चा की जिला महासचिव रेखा सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इस प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं, इस मामले को लेकर समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और करणी सेना सहित अन्य संगठनों ने भी इस विषय पर विरोध दर्ज कराया है।

Related posts

पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

admin

स्वरा भास्कर पर कंगना रनोट ने कसा तंज, पहले दोस्त हुआ करती थीं दोनों

admin

नहीं पहुंच पा रहा परियाप्त गन्ना चीनी मिल में पेराई कार्य रुका

admin

Leave a Comment