August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

संत रविदास की जयंती पर डॉ अम्बेडकर स्मारक रक्षा दल ने किया गुरुओं का सम्मान

भास्कर न्यूज एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता

फर्रुखाबाद। संत रविदास जयंती पर रविवार को गुरु प्रेमियों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल गुरु प्रेमी बैंड बाजे व डीजे की धुन पर बज रहे गुरु महिमा के गीतों पर जमकर थिरके।अखिल भारतीय डॉ बी आर अंबेडकर स्मारक रक्षा दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुरजीत वर्मा सहित संगठन के सभी पदाधिकारी ने गुरुजनों का सम्मान कर यात्रा प्रारंभ कराई फतेहगढ़ के पूर्व विधायक स्व श्री पातीराम अहेरवार के आवास पर परिजनों ने संत रविदास आदि के चित्र पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर बगीचा स्थित संत रविदास आश्रम से आयोजक महंत रामविलास भास्कर के नेतृत्व में शुरू हुई शोभायात्रा बेवर रोड से होकर भोलेपुर पहुंची। वहां से हनुमान मंदिर होते हुए मिलेट्री चौराहा, कोतवाली, मछली टोला, फतेहगढ़ चौराहा होकर वापस आश्रम आयी।
संत रविदास की जयंती पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संत रविदास जयंती के उपलक्ष में नगर में निकली शोभायात्रा का फतेहगढ़ कचहरी रोड स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय पातीराम अहेरवार जी के आवास पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोर शोर से स्वागत व जलपान कराया गया पूर्व विधायक पौत्र विजय चौधरी पंकज प्रकाश, भारत सिंह, साबिर अली मंटू आदि ने शोभायात्रा में शामिल साधु-संतों का आशीर्वाद लिया व जलपान कराया।
शोभायात्रा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान सन्त देवा दास ,कमल भास्कर, संत प्यारे दास सूर्यवंशी, संत चंद्रपाल,सन्त रामोतार दास, शिवनाथ दास,शिवप्रसाद दास,
अमित, साबिर अली,भारत सिंह, मंटू,आदि गुरु प्रेमी शामिल रहे।

Related posts

सूरतगंज क्षेत्र में छठ पर्व पर दिखी धूम, *सैकड़ो व्रर्ती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ, परिवार के लिए की प्रार्थना*

admin

हरदोई पुलिस कप्तान ने राजघाट मेले का किया निरीक्षण

admin

पड़ाव स्थल पर प्रकाश पेयजल व शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये:-डीएम

admin

Leave a Comment