March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

महाकुम्भ दुनियां के सामने सांस्कृतिक विरासत व क्षमताओं को प्रदर्शित करता हैः-नितिन अग्रवाल

हरदोई (आरएनआई)76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया। परेड के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल रहे। उन्होंने परेड को सलामी दी। उन्होंने सभी परेड टोलियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा कमाण्डरों को सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने अब तक की गणतंत्र यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने लगातार नयी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज का भारत आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत आज पाँचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया का हर निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो रहा है। सरकार ने जन कल्याण की भावना को नया आयाम दिया है। आयुष्मान भारत से गरीब और कमजोर लोगों में विश्वास जगा है। भारत के युवा पूरे विश्व में नाम रोशन कर रहा है। उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक नव चेतना का स्थल बना है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। महाकुम्भ दुनिया के सामने अपनी सांस्कृतिक विरासत व क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। हमें अपने अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाना है। मंत्री द्वारा क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा, उपनिरीक्षक वेद प्रकाश, मुख्य आरक्षी चालक हरिहर सिंह, मुख्य आरक्षी हरिमोहन सिंह, आरक्षी चालक सुखबीर सिंह, आरक्षी संजय प्रताप सिंह को पुलिस महानिदेशक के उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय सनफरा, द्वितीय स्थान श्री रामलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से लखनऊ पब्लिक स्कूल व गुरु रामराय पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शाल उढ़ाकर माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। सराहनीय कार्य करने वाले जिले के पुलिस कर्मियों को भी उनके द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

नहरौसा उच्चतर प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत: बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सुधार की मांग

admin

चक रोड पैमाइश के नाम पर दबंगों ने ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट की धान की फसल

admin

युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

admin

Leave a Comment