October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज, फर्रुखाबाद
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव गांव बिरसिंहपुर में खेत मे खड़ी आलू की फसल में मृत पड़ा मिला।लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विवरण के अनुसार नगर के मुहल्ला सिरमौरा बांगर निवासी मूंक बधिर अनमोल पुत्र किशन सिंह यादव रविवार रात गांव बिरसिंहपुर में पहुंच नाली में गिर गया। लोगों ने अनमोल को बाहर निकालकर आग जलाकर तपवाया। कुछ देर बाद अनमोल उठकर चला गया। सोमवार सुबह लोगों ने गांव बिरसिंहपुर निवासी श्रीपाल सिंह के खेत मे खड़ी आलू की फसल में अनमोल को मृत पड़ा देखा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी, उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक के पारिवारिक बाबा रवेन्द्र सिंह यादव व मृतक के भाई अश्वनी से घटना की जानकारी ली। मृतक के पारिवरिक बाबा ने बताया कि अनमोल सुबह घर से निकल जाता था। और शाम को लौट आता था। शायद रास्ता भटकने से वह यहां आ गया। रात में खेत मे पड़ा रहने से सर्दी लगने की बजह में मौत होने की आशंका जताई। थाना पुलिस ने मृतक के भाई अश्वनी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related posts

समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में “स्वाभिमान-स्वमान समारोह” का हुआ आयोजन

admin

अमिताभ बच्चन की भी एक किडनी है, कुछ नहीं होगा’:8वीं पासMBA स्टूडेंट का ब्रेनवॉश किया,

Bhaskarnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर वसूली एवं अन्य राजस्व कार्याे की समीक्षा

admin

Leave a Comment