October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने सुशासन सप्ताह के सम्बन्ध में दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सुशासन सप्ताह के सम्बन्ध में दिए निर्देश
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद में 19 दिसंबर से 24 दिसंबर के मध्य मनाये जाने वाले सुशासन सप्ताह के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में शिकायतों के निस्तारण के लिए शिविर लगाए जाएं। ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी वाली सेवाओं में वृद्धि की कार्रवाई की जाये। सुशासन के क्षेत्र में नवाचारों को पोर्टल पर अपलोड किया जाये। सफलता की कहानियों को पोर्टल पर अपलोड किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

तहसील में बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

admin

शमशाबाद में एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग तेज, भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने रेलवे को लिखा पत्र

admin

औरैया में प्राइवेट वाहनो की चेकिंग ओवरलोड ट्रक को रोककर की जांच,

admin

Leave a Comment