October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

दो की जहर खाने से , वहीं दो की दुर्घटनाग्रस्त होने से हालत गंभीर

भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
परिवारों के आपसी सामंजस्य में हो रहे विखराव साथ ही पारिवारिक स्वानुशासन में लगातार आ रही गिरावट के साथ ही कुछ ऐसे ज्ञात – अज्ञात कारण जिनका स्पष्ट रूप से कहना या खुलाशा करना नैतिकता के नाते उचित नहीं समझा जाता है । जैसी स्थिति या परिस्थिति में आज का युवा अपने को संयमित रख पाने में जब सफल नहीं होता है , तो वह जाने – अनजाने भावावेश में आत्म हत्या का प्रयास करने जैसा घातक कदम उठा लेता है । खैर जो भी हो आज अलग अलग स्थानों पर दो ने फिर आत्म हत्या के प्रयास जैसा काम कर डाला । मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय एक गांव के निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय पुत्री व टिलिया निवासी पवन कुमार ने संदिग्ध हालात में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । हालत बिगडने पर परिजनों को जानकारी हुई। दोनों के परिजन गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद पवन कुमार को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। जबकि युवती का उपचार जारी था । इसके अलावा एक अन्य समाचार के अनुसार अलग अलग मार्ग दुर्घटना में क्षेत्र के गांव खुड़ना खार निवासी उन्नत कुमार व कम्पिल क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी अरुण कुमार घायल हो गए । आसपास के लोगों द्वारा मिली सूचना पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे । जहां से दोनों को सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया । यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बता अरुण कुमार को हायर मेडिकल सेन्टर रेफर कर दिया गया ।

Related posts

कार में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू, मची अफरा-तफरी

admin

खराब हुआ रोलर, नहीं बन पा रहा प्रेशर, 4 दिन से चीनी मिल में गन्ना पेराई बंद – किसान परेशान

admin

छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा – साली ने कराया जीजा पर मुकदमा दर्ज

admin

Leave a Comment