October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

ब्रेकर से टकराकर फिसली बाइक युवा दुकानदार की हुई दुःखद मौत

ब्रेकर से टकराकर फिसली बाइक युवा दुकानदार की हुई दुःखद मौत
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 अक्टूबर024
अपने मां – बाप का सहारा32 बर्षीय युवा बेटे की बाइक ब्रेकर से टकरा गई । जिससे वह उछलकर वहीं गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था । घटना नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में घटित हुई । बताया गया कि32 बर्षीय अंकित गंगवार पुत्र अशोक कुमार गंगवार अपनी बाइक से दुकान बंदकर शाम को घर आ रहे थे । गांव में प्रवेश करते समय उनकी बाइक गली मोड़ के पास बने रोड ब्रेकर से टकराकर असंतुलित हो फिसल गई । दुर्घटना में बाइक चालक अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए । खबर मिलते ही घबराए परिजन मौके पर पहुंचे । जहां से फौरन नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । किन्तु दुर्भाग्य से उपचार की नौबत आने से पहले ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने अंकित को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया । अपने बेटे की मौत पर बेहद दुखी हो पिता अशोक तथा माता शिखा गंगबार रोने लगे । गमगीन हालत में माता – पिता बार – बार बेटे का नाम ले आबाज लगा रहे थे । घटना की सूचना सीएचसी से कोतवाली को मेमो भेजकर पुलिस को दे दी गई । उधर इस हृदय विदारक घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे मृतक के छोटे भाई अचिन गंगवार को भी दे दी गई है । उसके घर आने का परिजन इंतजार कर रहे हैं । वहीं अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया ।

Related posts

गंगा स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण प्रचार प्रसार अभियान उद्देश्य से गंगा नदी में राफ्टिंग कर रही बीएसएफ महिला टीम

admin

एडवोकेट चंदन कुमार वर्मा ने समरसता भोज डफरापुर चौराहे पर आयोजित किया गया

admin

सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, परिवार में फैली शोक की लहर

admin

Leave a Comment