October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर की मां भगवती की आराधना – पहले ही दिन देवी मंदिरों में उमड़ी वृतधारियों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर की मां भगवती की आराधना
– पहले ही दिन देवी मंदिरों में उमड़ी वृतधारियों की भारी भीड़
कायमगंज / फर्रुखाबाद3 अक्टूवर
भारतीय जनमानस में मां भगवती के प्रति अटूट विश्वास और आस्था सदैव से रही है। यहां हर बार मान्य परंपरा के अनुसार वृत धारण कर श्रध्दालु देवी भक्त पूरे मनोयोग से पूजन अर्चन करते हैं । इसी भक्ति भावना से आज नवरात्रि के पहले दिन प्रातः काल से ही देवी मन्दिरों में भक्तो की भीड़ उमड़ती दिखाई दे रही थी। मन्दिरों में पहुंची महिलाओं ने भजन कीर्तन कर प्रसाद की वितरण किया।
इसी के साथ देवी भक्तों ने अपने – अपने घरों पर भी मां दुर्गा के विग्रह की स्थापना कर कलश रखकर और अखंड ज्योति जाग्रत की है। नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री के रूप में देवी की आरती उतार प्रसाद चढ़ा और पूजा अर्चना कर श्रृद्धा भाव से नमन किया । प्रातः से ही नगर में बड़ी देवी मन्दिर घसिया चिलौला, फूलमती देवी मन्दिर सधवाड़ा, शिवाला मन्दिर, सोमबाबा मन्दिर – बजरिया स्थित लंगडे बाबा मंदिर – सहित प्राचीन ऐतिहासिक धार्मिक नगरी कंपिल – टा०ए० शमशाबाद – नवाबगंज एवं समूचे ग्रामीण क्षेत्र के हर एक गांव में स्थापित धार्मिक स्थलों पर मां भवानी के पूजन अर्चन का क्रम पूरी आस्था तथा भक्ति भाव के साथ प्रारम्भ हो जाने से समूचा बातावरण देवी भक्तिमय बना हुआ है ।

Related posts

मुकदमा में वांछित न होते हुए भी थाने में निरूद्ध करने पर एसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

admin

IPL से पहले पहुंचे अयोध्या राम मंदिर:टीम के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ ने किए दर्शन

Bhaskarnews

गर्मी में खान पान को लेकर आमजन को जागरूक किया जाये:-डीएम

admin

Leave a Comment