March 7, 2026
Bhaskar News Agency
आगराउत्तर प्रदेश

संदूक से निकला प्रेमी, महिला के जेठ ने युवक को लाठी डंडों से जमकर पीटा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

22 अप्रैल 2025

आगरा – एक महिला से मिलने उसका बॉयफ्रेंड आधी रात को घर पहुंच गया। बेडरूम से पुरुष की आवाज आने पर जेठ को शक हुआ। उसने घरवालों को जगा दिया और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने से पहले महिला ने बॉयफ्रेंड को कमरे में रखे संदूक में कपड़ों के बीच छिपा दिया।

घरवालों ने पूरे कमरे में उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच महिला के जेठ की नजर संदूक पर पड़ी, जिसकी एक कुंडी अंदर की तरफ लगी थी। उन्होंने संदूक खोला तो अंदर महिला का बॉयफ्रेंड बिना कपड़ों के छिपा हुआ मिला।

गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, फिर कपड़े पहनाकर उसे घर के बाहर ले गए, जहां ग्रामीणों ने भी उसे जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया गया। घटना रविवार को फतेहाबाद थाना क्षेत्र की है।

Related posts

बदलते वक्त के साथ ही अब नहीं सुनाई पड़ रहे ढोलक की थाप पर होली पर्व के लोकगीत

admin

बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन 4 छात्र 2 छात्राएं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते धरे गये, पुलिस कर रही कार्यवाही

admin

गौशाला में गायों को खिलाया गया गुड़ और चना

admin

Leave a Comment