March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा

हरदोई( लक्ष्मीकान्त पाठक)76वें गणतंत्र दिवस पर आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया। उन्होंने महात्मा गाँधी व डॉ भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा संविधान सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देता है। संविधान की नजर में न कोई छोटा है और न कोई बड़ा। जयपुरिया एक बच्ची एलिस राज ने देशभक्तिपूर्ण गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत पर अपने नृत्य से सभी का ध्यान आकृष्ट किया। सनबीम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। जे के पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य पर आधारित देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति से समा बाँध दिया। गंगा देवी इंटर कॉलेज के बच्चों ने भोजपुरी लोकगीत पर आधारित देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति से सभी देश की माटी की खुशबू का अहसास कराया। मुस्कान एन्ड ग्रुप की बच्चियों ने पुलवामा घटना पर आधारित प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया।अंतिम प्रस्तुति के रूप में मनीष एण्ड ग्रुप ने सभी को प्रभावित किया।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्रहियों नरेश, छाया, सुशील, रामबेटी, रमेश को सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रंगोली टीम को भी उनके द्वारा प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी तान्या सिंह, उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह, उप जिलाधिकारी राकेश सिंह तथा अन्य अधिकारी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

एलपीजी युक्त गैस गीजर में नहाते समय हुआ तेज धमाका

admin

शराब की दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं का हंगामा, तहसीलदार ने लिया ज्ञापन

admin

जिलाधिकारी ने मौके पर ही बड़ी संख्या में शिकायतों का किया निस्तारण

admin

Leave a Comment