October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

विशाल तिरंगा यात्रा का धूमधाम से किया गया आयोजन,हजारों की संख्या में रही भीड़ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस

*विशाल तिरंगा यात्रा का धूमधाम से किया गया आयोजन,हजारों की संख्या में रही भीड़ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस*
भास्कर न्यूज
रिपोर्टर रामू राजपूत
*अमृतपुर फर्रुखाबाद*
हर वर्ष की तरह इस वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामू राजपूत पत्रकार व गौरव राजपूत व भूपेंद्र राजपूत व उपेंद्र राजपूत के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाया। इस यात्रा में पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। यह यात्रा ग्राम पंचायत पिथनापुर के मजरा गनुआपुर से राजपुर अमृतपुर होते हुए तहसील गेट तक पहुंची इस यात्रा में ग्रामीणों ने पैदल यात्रा की। और इस यात्रा में डीजे के साथ देशभक्ति गानों की धूम रही। हर व्यक्ति के हाथ में तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दिया। और ग्रामीण को फूलमाला पहनकर सम्मानित भी किया गया इस दौरान 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में रामू राजपूत पत्रकार व गौरव राजपूत व भूपेंद्र राजपूत व उपेंद्र राजपूत व के द्वारा मिष्ठान वितरण भी किया गया। पत्रकार रामू राजपूत के द्वारा बताया गया कि यह यात्रा हर वर्ष इसी प्रकार से ग्रामीणों के सहयोग से निकल जाएगी और जो देश के लिए शहीद हुए हैं।उनका हर वर्ष इसी प्रकार से याद किया जाएगा।

Related posts

निस्तारण की उम्मीद से समाधान दिवस में आए 207 फरियादी . मौके पर23 समस्याओं का हो सका निस्तारण

admin

हरदोई के प्रभारी मंत्री अरुण असीम ने जरुरतमंदो को वितरित किये कम्बल

admin

भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया

admin

Leave a Comment