July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बाइक की टक्कर से घायल बेटी आखिर हार गई जिंदगी की जंग

बाइक की टक्कर से घायल बेटी आखिर हार गई जिंदगी की जंग
– 9 अक्टूवर को हुई थी घायल , जिंदगी – मौत से जूझ रही बेटी ने लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद -13 अक्टूबर024
छात्रा बेटी की मौत की घटना थाना क्षेत्र नबावगंज के ग्राम वांसगाव की है । यहां के निवासी सतेन्द्र सिंह की 9 वर्षीय बेटी वंशिका राघव इसी माह की 09 तारीख को सांय काल लगभग पांच बजे अपने ही पड़ोस में कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी। कोचिंग क्लास से लौटकर घर वापस आने के वाद संयोगवस अपने आवास के वाहर सड़क के किनारे खड़ी हो गई थी । उसी समय कस्बा नवाबगंज की तरफ से एक वाइक तेज गति से उधर से निकली । अनियंत्रित गति से दौड़ रही वाइक ने वंशिका के टक्कर मार दी । गंभीर रूप से घायल हो चुकी वंशिका राधव को सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से निकट के नबावगंज सरकारी अस्पताल लाया गया । जहां से हालत गंभीर बताकर उसे फ़ौरन लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था । लोहिया अस्पताल में भर्ती वंशिका ,5 दिन तक उपचार के दौरान जिंदगी – मौत से जूझती रही । किन्तु आखिर में छात्रा बेटी जिंदगी की जंग हार गई । उसने लोहिया अस्पताल में ही अंतिम सांस ली । बेटी की मौत से दुखी परिजनों को ढांढस बंधाने बडी संख्या में ग्रामीण मृतका बेटी के घर पहुंचे । इसी थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी बाइक चालक गोविन्द के विरुद्ध मृतका वंशिका के पिता सत्येन्द्रसिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Related posts

सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर:2 के पैर में मारी गोली, तीसरे को दौड़ाकर दौड़ाकर पकड़ा

Bhaskarnews

हरदोई पुलिस कप्तान ने राजघाट मेले का किया निरीक्षण

admin

हरदोई में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

admin

Leave a Comment