June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हर समय लगने बाले जाम में मरीज को ला रही एंबुलेंस फसी – लाइलाज हो चुका जाम हर रोज पांच से दस मिनट के औसत अंतर से लगना जरूरी सा हो गया है

हर समय लगने बाले जाम में मरीज को ला रही एंबुलेंस फसी
– लाइलाज हो चुका जाम हर रोज पांच से दस मिनट के औसत अंतर से लगना जरूरी सा हो गया है
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 नवम्बर024
कायमगंज सीएचसी में मरीज को लेकर आ रही एंबुलेश काफी समय तक जाम में फसी रही। तहसील रोड़ पर हर पांच से दस मिनट में जाम लग ही जाता है। नगरवासियों ने इस रोड़ पर जाम लगने का मुख्य कारण ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था ना होना बताया – उनकी मांग है कि पुलिस व्यवस्था होनी ही चाहिए ।
नगर में जाम की समस्या सुलझने का नाम नहीं ले रही है। चौपहिया वाहन घुसते ही लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। यदि देखा जाए तो जाम भूसा मण्डी चौराहा, मुख्य चौराहा, गल्ला मण्डी, लोहाई बाजार, बजरिया, श्यामा गेट, गंगा दरवाजा, जामा मस्जिद पर सबसे ज्यादा लगता है। इसके अलावा जाम के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह तहसील रोड़ है। यहां पर भीड़-भाड ज्यादा रहती है। इस रोड़ पर तहसील, चौकी, कोर्ट, स्कूल व अस्पताल हैं। बुधवार को जल्दी निकलने की होड़, फुटपाथ पर खड़े आढे तिरछे बेतरतीब खडे वाहनों की वजह से जांम की स्थिति बन गई । यह दशा रोज होती है । हाल यह हो गया कि कुछ देर में ही मरीज को लेकर आई एंबुलेंस भी जाम में फस गई। आवागवन वहीं ठहर गया । काफी देर तक जाम लगा रहा। जब पुलिस हरकत में आई तो वाहनों को एक साइड़ किया गया और दूसरी साइड़ को खोला गया। इसके बाद जाम खुल सका। लोगों का कहना है कि इस रोड़ पर बेहद भीड़ रहती है। यहां पहले फुटपाथ को खाली कराया जाए। जो आड़े तिरछे वाहन खड़े होते है उन्हें सही से खड़ा कराने की व्यवस्था की जाए । साथ ही
ई – रिक्शा के लिए वन वे व्यवस्था लागू की जाए। वहीं इस अति व्यस्त रहने वाले स्थान पर यातायात पुलिस की पूरे समय ड्यूटी लगाई जानी चाहिए । तो जाम की झाम से निजात मिल सकती है ।

Related posts

कानपुर में जर्जर मकान ढहा, 4 लोग दबे:मलबे की चपेट में आए ;

Bhaskarnews

कुएं में गिरे बुजुर्ग को सांप ने काटा अस्पताल ले जाते समय अचानक हुई मौत

admin

पिकअप बिजली के खंभे से टकराई लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

admin

Leave a Comment