March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई में बीडिओ ने लिखाई लेखाकार पर एफआईआर, पुलिस ने लेखाकार को किया गिरफतार

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)ब्लाक में अभिलेख गायब करने के मामले में बीडीओ ने लेखाकार व पटल सहायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लेखाकार को गिरफ्तार कर लिया है।

विकास खण्ड बेंहदर में तत्कालीन लेखाकार सुसील कुमार व अतुल कुमार अवस्थी द्वारा वित्तीय वर्ष 2011-12 से वित्तीय वर्ष 201-19 तक के अनिस्तारित आडिट प्रस्तर को अनाधिकृत रूप से अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत न करने तथा चार्ज हस्तानांतरण उपलब्ध न कराने के कारण बेहतर ब्लाक की बीडिओ रीता ने थाना कासिमपुर में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 12/25अन्तर्गत धारा 316(4) दर्ज कर लेखाकार अतुल अवस्थी पुत्र इन्द्र कुमार अवस्थी निवासी राना वेणीमाधव मार्ग लालगंज रायबरेली को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related posts

लखनऊ में मां के गहने चुराने पर बेटे को भेजा जेल

admin

घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव : परिवार में मचा कोहराम

admin

क्रिसमस डे कार्यक्रम अवसर पर छात्रों ने अनोखे अंदाज में किया आगन्तुकों का स्वागत

admin

Leave a Comment