March 7, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

10 गायों का पशुपालन शुरू करने पर 50% का अनुदान दिया जाएगा

भास्कर न्यूज़ एजेंसीअम्बेडकरनगर )

अम्बेडकरनगर जिले में पशुपालन को प्रोत्साहन देने और डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने ‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ शुरू कर दी है । इस योजना के तहत पशुपालक अनुदान पर 10 गायों का पालन कर डेयरी उद्योग की शुरुआत कर सकते हैं। योजना में 50% अनुदान दिया जाएगा, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

डेयरी उद्योग को मिलेगा बढ़ावा जिले में 50,000 से अधिक पशुपालक पहले से ही दूध उत्पादन का काम कर रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को और बढ़ाना और गाय पालन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाना है। योजना के तहत किसानों को गिर, साहीवाल और थारपारकर जैसी स्वदेशी नस्ल की गायों को पालना होगा। कुल लागत: 10 गायों के साथ डेयरी उद्योग शुरू करने की अनुमानित लागत ₹23.60 लाख होगी। अनुदान: सरकार इस राशि का 50% यानी ₹11.80 लाख का अनुदान दे रही है ।

Related posts

पड़ोसी से परेशान महिला ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंप बताई अपनी पीड़ा की न्याय की मांग

admin

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण

admin

शस्त्र सलामी दे राजकीय सम्मान के साथ दी गई लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई

admin

Leave a Comment