October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

15 वर्षीय किशोरी की ट्रेन से कटकर हुई मौत

15 वर्षीय किशोरी की ट्रेन से कटकर हुई मौत
– मृतका मंदबुद्धि देखने और सुनने में भी सक्षम नहीं थी
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक किशोरी की मौत हो गई । कासगंज कानपुर पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर स्थित रेलवे स्टेशन भटासा के पास यह दुर्घटना होना बताई गई । बताया गया कि गांव भटासा निवासी स्वर्गीय लालाराम की 15 वर्षीय बेटी अंजलि जो मंदबुद्धि थी । इसी के साथ उसे कम दिखाई और सुनाई भी देता था । आज सवेरे वह शौच क्रिया के लिए घर से निकली थी । वह खेतों की ओर जा रही थी । उसी समय कासगंज की ओर से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निकली , चूँकि लड़की शारीरिक रूप से देखने सुनने और समझने में भी सक्षम नहीं थी – शायद उसने रेल को आते या आने की आहट जैसा कुछ ना सुन पाया ना देख पाया और ना समझ पाया और बेचारी धोखे में ट्रैक पार करते हुए निकलने का प्रयास कर रही होगी – जिससे ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई ।दुर्घटना स्थल पर ही उसकी दुखद मौत हो गई । मृतका के परिवार में दो भाई और दो बहन हैं । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन रो-रो कर बेहाल होने लगे । घटना के बाद कुछ देर के लिए ट्रेन भी रुकी रही और इसके उपरांत वहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया किया । पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

Related posts

कई वर्षों तक चले वाद के बाद 18 आवंटी कृषि पट्टा निरस्त

admin

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई बरामद किए 101 मोबाइल तो खिल उठे लोगों के चेहरे

admin

साफ सफाई से परिचित कराते हुए विद्यालयों में मनाया गया विश्व हाथ धुलाई दिवस

admin

Leave a Comment