July 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

2 महिलाओं के बीच हुई बहस और होने लगी गोलीबारी, हमले में 11 लोग हुए घायल

US Mass Shooting समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शहर के लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण एलिस स्क्वायर में गोलीबारी शनिवार आधी रात हुई। रविवार को सवाना पुलिस विभाग के एक बयान के अनुसार सभी 11 वयस्क पीड़ितों का इलाज किया गया और कोई मौत नहीं हुई। यह तटीय शहर हाल के दिनों में गोलीबारी की घटनाओं से त्रस्त है। अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के सवाना में दो महिलाओं के बीच हुई बहस के बाद सामूहिक गोलीबारी हुई। जिसमें ग्यारह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण एलिस स्क्वायर में गोलीबारी शनिवार आधी रात हुई। रविवार को सवाना पुलिस विभाग के एक बयान के अनुसार, सभी 11 वयस्क पीड़ितों का इलाज किया गया और कोई मौत नहीं हुई।

दो अलग अलग जगह हुई गोलीबारी 

तटीय शहर हाल के दिनों में गोलीबारी की घटनाओं से त्रस्त है। सवाना पुलिस विभाग के अनुसार, शनिवार रात को दो अलग-अलग घातक गोलीबारी में एक पुरुष वयस्क और एक पुरुष किशोर की मौत हो गई और एक पुरुष किशोर घायल हो गया। सवाना के मेयर वैन जॉनसन ने कहा कि बंदूकों का प्रसार ही आए दिन गोलीबारी होने का एक महत्वपूर्ण कारण है और यहां उचित बंदूक नियंत्रण कानूनों की आवश्यकता है।

Related posts

लखनऊ मेंADCP ने बग्घी पर बैठकर होली खेली:गाने पर थिरकीं

Bhaskarnews

कन्नौज में 1920 अभ्यर्थी देंगे SI भर्ती परीक्षा:8 केंद्रों पर होगी परीक्षा,दिए सख्ती के निर्देश

admin

महादेवा महोत्सव में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment