March 10, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

अखिल भारतीय डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्मारक रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

भास्कर न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद संवाददाता- अखिल भारतीय डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्मारक रक्षा दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार वर्मा का जनपद में प्रथम आगमन पर संगठन के समस्त पदाधिकारी ने किया जोरदार स्वागत। फर्रुखाबाद जनपद में

जेएनवी रोड तिराहे स्थित डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्मारक पर संगठन के पदाधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर किया गया जोरदार स्वागत इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुरजीत वर्मा एवं उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने परम पूज्य बाबा साहब की स्मारक पर माल्यार्पण कर समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री वीर सिंह अंबेडकर ने संगठन के विचारों को एवं उद्देश्यों को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया इसी क्रम में संगठन के

राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुरजीत वर्मा ने कहां की इस संगठन के माध्यम से समस्त उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत समितियां का गठन किया जाएगा यह समिति डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्मारक रक्षा दल समिति के नाम से जानी जाएंगी एवं इन समितियां के पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में स्थापित डॉ बी आर अंबेडकर की स्मारक के जीर्णोद्धार एवं रख रखाव का कार्य किया जाएगा यदि किसी पंचायत में डॉक्टर बी आर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित नहीं है तो संगठन द्वारा वहां पर बाबा

साहब की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा और संगठन ऐसी प्रतिमाओं का जीर्णोद्धार भी करेगा जिन प्रतिमाओं को जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने कहा की संगठन द्वारा समस्त उत्तर प्रदेश में दलित महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्थापित करने का कार्य संगठन द्वारा किया जाएगा। संगठन पूर्ण रूप से गैर राजनीति संगठन के रूप में कार्य करेगा इस संगठन को कभी भी राजनीति पार्टी एवं संगठन में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव श्री राजेंद्र कुमार गौतम एडवोकेट ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की

जयंती के अवसर पर संगठन के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा और ग्रामीण अंचल से भी लोगों को वाहनों द्वारा इस कार्यक्रम में लाया जाएगा। जिससे इस कार्यक्रम को एक भव्य रूप में मनाया जायेगा। इस मौके पर कानपुर मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष सरिता अंबेडकर , कानपुर मंडल प्रभारी सुरजीत सागर, संगठन के प्रदेश प्रवक्ता शिवकिशोर सिंह, कानपुर मंडल लीगल सेल के अध्यक्ष नीतीश कुमार वर्मा ने भी अपने विचारों को रखा। इस मौके पर आए संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संगठन को आगे बढ़ाने एवं विस्तार करने का संकल्प लिया।

Related posts

छात्रों ने आकर्षक रैली आयोजित कर दिया तंबाकू नियंत्रण जागरूकता का संदेश -रैली आयोजन के अतिरिक्त तंबाकू नियंत्रण समिति का गठन

admin

पागल सियार के काटने से ,कई जख्मी

admin

सबीना बनी सुमन मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी कर किया धर्म परिवर्तन

admin

Leave a Comment