August 26, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादहादशा

फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता सोनपाल (65) की मौत हो गई। यह हादसा कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधुर मिलन गेस्ट हाउस के पास हुआ, जब सोनपाल अपनी रेहड़ी लेकर सब्जी मंडी जा रहे थे।फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंधुआ गांव निवासी सोनपाल पिछले 35 सालों से रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचने का काम करते थे।वह प्रतिदिन सुबह मंडी से सब्जी लाकर बेचते थे। मंगलवार को भी वह इसी सिलसिले में मंडी जा रहे थे।मृतक सोनपाल के तीन बेटे मनोज, अर्पित और राहुल माथुर हैं। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता प्रतिदिन मंडी से सब्जी लाते थे और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो भी पलट गया था।

गंभीर रूप से घायल सोनपाल को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।कानपुर ले जाते समय काली नदी के पास उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वह प्रतिदिन सुबह मंडी से सब्जी लाकर बेचते थे। मंगलवार को भी वह इसी सिलसिले में मंडी जा रहे थे।मृतक सोनपाल के तीन बेटे मनोज, अर्पित और राहुल माथुर हैं। उनकी पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

विद्यालय में संपन्न हुआ वार्षिक प्राइज वितरण कार्यक्रम

admin

पंजाब सरकार आज से अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दे -अजय कटियार

admin

आलू लोड़ ट्रैक्टर की टक्कर से वाइक चालक युवक की मौत – साथी गंभीर घायल

admin

Leave a Comment