September 9, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफ़िरोज़ाबाद

फर्रुखाबाद शहर में श्री श्याम आस्था परिवार समिति द्वारा फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद शहर में श्री श्याम आस्था परिवार समिति द्वारा फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।यह श्री श्याम परिवार समिति का पांचवां फाल्गुन महोत्सव है। यह महोत्सव बुधवार को फर्रुखाबाद शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजन होगा। इसमें मनोना धाम के महंत ओमेंद्र जी महाराज, वृंदावन धाम से पूनम दीदी और हरियाणा के हिसार से ‘मिनी कन्हैया मित्तल’ के नाम से प्रसिद्ध अभिनव ऐरन शामिल होंगे।

मंगलवार को पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम बुधवार शाम 5:30 बजे से शुरू होकर रात 2 बजे तक चलेगा, जिसके बाद खाटू श्याम जी की आरती की जाएगी। आयोजकों ने कार्यक्रम में 10,000 से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया है।

महोत्सव की व्यापक तैयारियां पिछले दो दिनों से क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही हैं। यहां बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। बड़े क्षेत्र में पंडाल लगाया गया है, तथा मंच और साउंड सिस्टम लगाने का कार्य मंगलवार को जारी रहा।

आयोजकों ने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में ‘भाभी दरबार’ का भी आयोजन होगा, इसके अलावा अलौकिक शृंगार किया जाएगा और खाटू श्याम को छप्पन भोग लगाया जाएगा।

Related posts

*तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम बच्ची की हुई मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

admin

टहलने निकली महिला की कार सवार बदमाश ने दिनदहाड़े की चेन स्नेचिंग

admin

फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रतिशत में भी हरदोई शीर्ष पर हमारी टीम काफ़ी क्षमतावान: जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment