August 6, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमदुनिया

राफा पर हमले करने के लिए तैयार इजराइली सेना

Bhaskar News Agency

06 May 2024

इजराइली डिफेंस फोर्सेस ( IDF) राफा में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने के लिए तैयार है। हमले से पहले इजराइल ने फिलिस्तीनियों को राफा छोड़ने के लिए कहा है। इजराइली सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि वो राफा से 1 लाख लोगों को निकालेंगे। एसोसिएट प्रेस के मुताबिक इजराइली सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें फिलिस्तीनियों से एक दूसरे इलाके मुवासी जाने को कहा गया है।

मुवासी इजराइल की ओर से घोषित सुरक्षित इलाका है। IDF ने कहा है कि मुवासी में मदद बढ़ाई है, जिसमें फील्ड अस्पताल, टेंट, भोजन और पानी शामिल है। दरअसल, इजराइल ने देर रात राफा पर बमबारी की, जिसमें 22 लोगों की मौत हुई। इसमें 8 बच्चे भी शामिल थे।

 

Related posts

कानपुर पुलिस चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़:छापेमारी

Bhaskarnews

बिरयानी में लेग पीस को लेकर मारपीट:रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने कस्टमर का सिर फोड़ा,

Bhaskarnews

फॉर्च्यूनर के लिए पत्नी को जहर खिलाने वाला पति दरोगा लाइन हाजिर:

Bhaskarnews

Leave a Comment