August 6, 2026
Bhaskar News Agency
लोकसभा चुनाव

जिलाधिकारी ने किया मॉक पोल प्रक्रिया का निरीक्षण

7 May 2024

हरदोई ।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कमीशनिंग के बाद कराये जाने वाली मॉक पोल प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मॉक पोल के दौरान कोई कमी मिलने पर तत्काल एआरओ के संज्ञान में लाया जाये। किसी तकनीकी खराबी के लिए बेल से आये इंजिनियरों की सहायता लीं जाये। क्लियर करने के उपरांत मशीनों को सील किया जाये। बीयू व सीयू को अलग अलग अलग क्रम से रखा जाये। ताकि मतदान पार्टी को रवानगी से पूर्व सहूंलियत रहे। मॉक पोल की प्रक्रिया को प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने भी देखा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दिल्ली CM पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ समेत खालिस्तानी संगठनों से 133 करोड़ रुपए लेने का आरोप

admin

फडणवीस-शिंदे-अजित दिल्ली जाएंगे; हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड CM की लेंगे शपथ

admin

विधायक दल के नेता चुने गए फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM

admin

Leave a Comment