October 27, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइम

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गम्भीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

Bhaskar News Agency

06 May 2024

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गम्भीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l

घुंघटेर थाना क्षेत्र के जमुआ मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी की गम्भीर हालत देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देकर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर घुंघटेर थाना क्षेत्र के गडिया बाजार निवासी मोहित पांडे व रिंकू रावत किसी काम से अमानीगंज जा रहे थे। जमुआ मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे लखनऊ जनपद के अमानीगंज निवासी राम सिंह की बाइक से जा टकराई। तेज रफ़्तार बाइको की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से तीनों को नज़दीकी सामुहिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया। जहां तीनो की गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनो को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Related posts

अब तक एलियन से जुड़ा कोई सबूत नहीं देखा- मस्क

admin

अलीगढ़ में होली खेलने के दौरान फायरिंग-पथराव, दरोगा का सिर फटा:

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद में युवक ने फंदा लगाकर जान दी:मां-बाप से अलग रह रहा था युवक

Bhaskarnews

Leave a Comment