June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मजबूर हो चुके बृद्ध दिव्यांग ने लगाई डीएम से ई – रिक्शा दिलाने की गुहार

मजबूर हो चुके बृद्ध दिव्यांग ने लगाई डीएम से ई – रिक्शा दिलाने की गुहार
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद -23 सितम्बर024
जनपद के गांव नगरिया मजरा ऊगरपुर सुल्तान पट्टी निवासी बृद्ध दिव्यांग कश्मीरसिंह जिला मुख्यालय स्थित फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे । वह अपने हाथ में जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक पत्र लिए हुए थे । उन्होंने बताया कि वह डीएम से मिलने आए हैं । उन्हें प्रार्थना पत्र देना है । पूछे जाने पर वृद्ध दिव्यांग ने कहा कि वह60 प्रतिशत दिव्यांग है । जिसका डाक्टरी प्रमाण पत्र भी जारी है । दिव्यांग ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंप कर कहा कि साहब इससे पहले मुझे तीन पहिए वाला रिक्शा मिला था । जिसका वह उपयोग करता रहा । किन्तु अब वृद्ध हूँ – शारीरिक कमजोरी से अब उससे तीन पहिया हाथ वाला रिक्शा चलाया नहीं जाता । इसलिए उसे बैटरी चालित ई – रिक्शा दिला दिया जाए । डीएम से मिलने बाद में फिर उसने कहा कि मैंने अपनी गुहार लगाई है । उम्मीद है कि साहब मेरी परेशानी देखकर जरूर कुछ व्यवस्था करा ही देंगे ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार -फर्रुखाबाद

Related posts

जिलाधिकारी ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित कराया जाये:-जिलाधिकारी

admin

अलीगढ़ में रोटावेटर से कट कर इकलौते बेटे की हुई मौत

admin

Leave a Comment