June 5, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

गौरीगंज से अयोध्या पैदल जाएंगे सपा विधायक

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (अमेठी )

अमेठी के गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंहने  अपने विधानसभा से अयोध्या जाने   तक पदयात्रा करेंगे। 11 नवंबर से शुरू हुई यात्रा 14 नवंबर को अयोध्या पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जायेगा। बताया गया की यात्रा में करीब 1 लाख राम भक्तों के शामिल होने का अनुमान है।

सपा  विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज डाक बंगले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के अलावा पक्ष और विपक्ष के नेताओं और कई संत महात्माओं को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

अमेठी की गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज विधानसभा से अयोध्या तक पदयात्रा करने जा रहे हैं। 11 नवंबर से शुरू हुई पदयात्रा 14 नवंबर को अयोध्या जाकर समाप्त होगी। इसके बाद रामलाल का दर्शन करने के बाद यात्रा का समापन होगा। 11 नवंबर को सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के आवास से यात्रा निकालकर पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद मुसाफिरखाना हड़ियापुर इनायत नगर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

Related posts

हरदोई में अवैध शराब के विरुद्ध चलेगा अभियान , डीएम ने टीमों का किया गठन

admin

मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

admin

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ लखनऊ में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

admin

Leave a Comment