October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

देवकली मंदिर में 21 हजार दीप जलाये, कालेश्वर महादेव का किया गया श्रंगार

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (औरैया )

देवकली मंदिर में देव दीपावली का आयोजन धूमधाम से मनाया गया है  इस अवसर पर मंदिर को लाइट, झालरों और फूलों से सजाया गया है और शाम होते ही मंदिर में शिव-पार्वती की सुंदर आकृतियां बनाई गईं, और 210 हजार दीपों  को जला कर मंदिर  को जगमग कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने कालेश्वर शिवलिंग को महाकाल ज्योतिर्लिंग की तरह सजाकर उसका विशेष श्रृंगार किया।

मंदिर में रात भर दीपों की रौशनी और भक्तों की आवाजें गूंजती है  भक्तों ने 21 हजार दीपकों से मंदिर को सजा दिया, जिससे पूरा परिसर दियो से भर   गया। खास बात यह है  कि देवकली मंदिर में इस बार कालेश्वर शिवलिंग का खास श्रंगार किया गया, जो महाकाल ज्योतिर्लिंग की तरह दिख रहा था। इस दृश्य को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।

Related posts

हाईवे पर लगा जाम : हाईवे पर सड़क बनी लोगों के लिए मुसीबत, रेंगते हुए निकल रही गाड़ियां

admin

योगी सरकार में जुझारू आईएएस: राल्लपल्ली जगत साँई गांव-गांव जाकर सुन रहे लोगों की चबूतरे पर बैठकर समस्याएं,जीत रहे है दिल

admin

जिले में धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं हरे आम के पेड़

admin

Leave a Comment