June 6, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढउत्तर प्रदेश

योगी की शनिवार को खैर में करेंगे जनसभा, सुबह 11 बजे से लागू हो जाएगी व्यवस्था

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (अलीगढ)

खैर विधानसभा के कस्बा जट्‌टारी में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा की जाएगी । वह कानपुर में रोड शो करने के बाद अलीगढ़ पहुंच जायेगे। यहां पर वह जट्‌टारी कस्बे के त्रिभुवन किशोर पालीवाल के फार्म में जनसभा करेंगे।

सीएम योगी की जनसभा को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई है।इस व्यवस्था में सुबह 11 बजे से लागू हो जाएगी और कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी। इस दौरान कोई भी बड़ा और भारी वाहन नहीं गुजर सकेगा। सिर्फ जनसभा में जाने वाले लोग और एंबुलेंस व इमरजेंसी वाहनों को ही छूट होगी 

इस तरह सेकिया जाएगा डायवर्जन

टप्पल चेंजर, यमुना एक्सप्रेस-वे से खैर की तरफ आने वाले सभी भारी, कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित होगे यह वाहन एक्सप्रेस-वे होकर अपने अपने गन्तव्य को जाएंगे।

टप्पल की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन जट्टारी पिसावा मोड़ से जट्टारी की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे।यह सभी वाहन जट्टारी पिसावा मोड़ से पिसावा रोड पर डायवर्ट किए जाएंगे।

Related posts

झोपड़ी से जापान तक …पूजा ने रच दिया इतिहास*

admin

अलीगढ़ में सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस फिर भी झलके जाम:लोगों ने उड़ाया अबीर-गुलाल,

Bhaskarnews

अलीगढ़ में गैस का संकट:होटलों के तंदूर बुझे, 500 रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

admin

Leave a Comment