August 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशबाराबंकी

हाईवे पर लगा जाम : हाईवे पर सड़क बनी लोगों के लिए मुसीबत, रेंगते हुए निकल रही गाड़ियां

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बाराबंकी)

हाईवे पर लगा जाम : हाईवे पर सड़क बनी लोगों के लिए मुसीबत, रेंगते हुए निकल रही गाड़ियां
ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट
बाराबंकी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर से 11 किलोमीटर का लंबा वाहनों का जाम देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा
है की जाम अयोध्या लखनऊ हाइवे पर बाराबंकी की मोहम्मदपुर चौकी से नगर के अंदर आने वाली सड़क कुरौली के रास्ते पर हजारों की संख्या में गाड़ियां हाईवे पर रुक रुक कर रेंगते हुए निकल रही हैं।

गाड़ियों के ड्राइवर, बसों में बैठी सवारियां और अपनी गाड़ियों में बैठे हुए लोग सहित तमाम अयोध्या राम लला के दर्शन करने जाने वाले भक्त भी जाम में परेशान होते देखे गए। हाईवे पर कीचड़ भरी राह में जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के पसीने छूटे। यह बात सच साबित हो गई कि एनएचएआई के अधिकारी और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के पास जाम खुलवाने के पुख्ता बंदोबस्त नहीं रहे है। पुलिस के सहयोग से लोग अपने स्तर पर ही जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। तमाम एंबुलेंस सहित तमाम बीमार भी जाम फंसे हैं। मौके पर कोतवाली पुलिस सहित टी आई राम यतन यादव में जाम खुलवाते दिखाई दिए।

Related posts

निस्तारण की उम्मीद से समाधान दिवस में आए 207 फरियादी . मौके पर23 समस्याओं का हो सका निस्तारण

admin

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वाले फरार

admin

लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट की बैठक

admin

Leave a Comment