October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिला स्तरीय जूडो बालक वर्ग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (सीतापुर)

सीतापुर दिनांक 19 नवम्बर 2024 (सू0वि0) जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सूचित किया है कि वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों के अन्तर्गत में खेल निदेशालय, लखनऊ के दिशा निर्देशानुसार खेल कार्यालय, महमूदाबाद (सीतापुर) द्वारा आज दिनांक 19.11.2024 को जिला स्तरीय जूडो बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्टेडियम में किया गया। आज की प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा शुक्ला, महोदया उपजिलाधिकारी, महमूदाबाद (सीतापुर) जी रहीं। सर्वप्रथम श्री राजेश कुमार सोनकर, कीडाधिकारी, महमूदाबाद (सीतापुर) के द्वारा मुख्य अतिथि महोदया को पुष्पगुच्छ भेट किया गया। तत्पश्चात खेल कार्यालय, महमूदाबाद के जूडो प्रशिक्षक सुश्री शिखा कश्यप के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को बैच लगाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि महोदया द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाये खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक सुश्री शिखा कश्यप, फराज अली, रौनक कश्यप, आनन्द कुमार सोनकर, सुश्री साबरीन, जयशंकर गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर खेल कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक एवं अभिभावक आदि मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार अमरजीत, सनी, अभय यादव, आयुष पटेल, मानस मौर्या, आलोक यादव, रितेश, अभय, अशहद तथा नैतिक, द्वितीय पुरस्कार अतुल, आदर्श, राजबहादुर, साहिल, निखिल वर्मा, रोहित कुमार, निहाल, अखिल कुमार, मुदित तथा अयान, तृतीय पुरस्कार नैतिक सोनी, दिव्यांशू गुप्ता, अमन यादव, राम सहारे, विवेक कुमार, अनुज कनौजिया, विशाल, रितिक, युग तथा आदि को प्रदान किया गया।

Related posts

मजिस्ट्रेटों की निगरानी में अब होगा खाद का वितरण

admin

31राज्य की 61छावनियो मे होते हुए 47000 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले अभिषेक का हरदोई पहुंचने पर डीएम ने किया स्वागत

admin

पूर्व BJP नगर अध्यक्ष को सूचना आयुक्त ने दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment