June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

गोवा-लखनऊ फ्लाइट में चूहा मिलने पर उड़ान हुई कैंसिल यात्रियों ने दो घंटे तक किया हंगामा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ)

गोवा से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट में चूहा मिलने के कारण उड़ान कैंसिल करनी पड़ी। यह घटना गोवा के डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई है। फ्लाइट 6E 6811 शाम 6.25 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन विमान के केबिन में चूहा मिलने के बाद उड़ान कैंसिल कर दी गई।

यात्री दो घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करते रहे। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद विमान से सभी यात्रियों का सामान उतारा गया। इंडिगो ने यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की, लेकिन दो घंटे से अधिक समय तक हवाई अड्डे पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

एयरपोर्ट पर यात्रियों ने मचाया हंगामा अचानक हुई इस घटना से यात्री नाराज हो गए। लेट होने के कारण एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगे। कई यात्री ऐसे थे जो सोशल मीडिया में इंडिगो के ‘X’ हैंडल को टैग कर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान इंडिगो ने घटना पर खेद जताते हुए लिखा- ‘ की सुरक्षा और सफाई पहली प्राथमिकता है। वैकल्पिक व्यवस्था से जाने के लिए सभी यात्री सहयोग कर रहे है ।

Related posts

निर्माणाधीन बालामऊ जंक्शन का डीआरएम मुरादाबाद में किया निरीक्षण

admin

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नवगठित कार्यकारिणी घोषित कर सौंपे मनोनयन पत्र

admin

कानपुर में बर्रा में पहले मार पीट की फिर , पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

admin

Leave a Comment