July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया में गोली लगने पर हुई युवक की मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरिया)

औरैया के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पन्हर में गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पंकज तिवारी के परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल हो गया है। सोमवार सुबह भारी पुलिस की निगरानी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

शनिवार रात को हुई थी यह घटना

शनिवार को देर रात तक पंकज तिवारी को गोली लगने की सूचना पुलिस को दी उसे 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया।

परिजनों ने नामजदों पर लगाए गए आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपी धीरू अवस्थी, उमेश अवस्थी, और कृष्णा लगातार पंकज को धमकाते और परेशान करते  रहते थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Related posts

तहसील समाधान दिवस में हंगामा:विधायक-एसडीएम में नोकझोंक, जांच की मांग

Bhaskarnews

प्रमुख समाज सेवी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित निः शुल्क शिविर में परीक्षण कर दवाइयां कराई, उपलब्ध

admin

लखनऊ में दिलजीत ने मचा दिया है भौकाल

admin

Leave a Comment