October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं में समय सीमा व लक्ष्य का ध्यान रखा जाये। डाटा की फीडिंग विभागीय पोर्टल पर समय से की जाये। लगातार डी व ई श्रेणी वाले विभागों के अधिकारियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाये। हाउसिंग के अधिशाषी अभियंता नागेंद्र कुमार की बैठक में अनुपस्थिति व ख़राब रैकिंग पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। दुग्ध निरीक्षक की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाये। किसी भी शिकायत को डिफाल्टर श्रेणी में न जाने दिया जाये। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट कर सौंपा ज्ञापन

admin

जनपद के तीन स्थानों पर मॉकड्रिल की प्रक्रिया हुई संपन्न

admin

एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशु को मिली नई जिंदगी

admin

Leave a Comment