September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

वृद्धाश्रम अल्लीपुर का अपर जिला जज ने किया औचक निरीक्षण

हरदोई ।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री संजीव शुक्ला के आदेशानुसार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री भूपेन्द्र प्रताप द्वारा आज वृद्धाश्रम अल्लीपुर का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा वृद्धाश्रम अल्लीपुर में रह रहे वरिष्ठ नागरिको से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और कहा कि अपने जीवन मे उत्साह बनाये रखिये और खुश रहिये और सारी चिंताए छोड़ दीजिए साथ रह रहे लोगो से मेलजोल बढ़ाइए। अपर जिला जज द्वारा वृद्धाश्रम प्रशासन आवश्यक को वस्तुओं की पूर्ति हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात वृद्धाश्रम हेतु नवीन निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम अधीक्षिका व स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल निगम ग्रामीण की बैठक

admin

श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में अमीनो एसिड पर संगोष्ठी आयोजित

admin

हत्यारोपी छैमार गैंग के चार सदस्य लूटे गए माल सहित गिरफ्तार

admin

Leave a Comment