June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सिपाहियों द्वारा ढाबा संचालक को गालियां दे ढाबा बंद कराने की धमकी का वीडियो वायरल

सिपाहियों द्वारा ढाबा संचालक को गालियां दे ढाबा बंद कराने की धमकी का वीडियो वायरल
भास्कर न्यूज : –
नवाबगंज / फर्रुखाबाद4 नवम्बर024
नागरिकों की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाले हुए पुलिस को ही अगर आम आदमी झूठी सब्जी . ठंडी रोटी को गरम कराने के नाम पर तल्ख तेवरों के साथ एक छोटे से ढाबे वाले को धमकी देते हुए साफ – साफ दिखाई और सुनाई पड़े तो फिर आप क्या सोचेंगे । साथ ही ऐशों से उम्मीद भी क्या कर सकते हैं । खैर जो भी हो किन्तु सोशल मीडिया में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । उसमें थाना क्षेत्र नबाबगंज में नबाबगंज कस्वा में ही वाई पास रोड पर स्थित गुनगुन ढाबा पर
थाना पुलिस के सिपाहियों की दबंगई साफ दिखाई दे रही है । सिपाही
ढाबा संचालक को गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा होते ढाबा बंद कराने की धमकी देते सुने जा रहे हैं । धमकी दे खुली गुंडई जैसी करतूत करने वाले सिपाही थाना नबाबगंज के बताए जा रहे हैं । बताया जा रहा है कि सिपाहियों ने झूठा खाना ढाबा संचालक से गरम करने को कहा – इस पर स्वच्छता की बात कहते हुए ढाबा संचालक ने झूठी सब्जी गरम करने से मना कर दिया । बस इसी पर पुलिस के यह सादी वर्दी में ढाबे पर पहुंचे सिपाही अपना आपा खो बैठे और गाली गलौज कर तरह – तरह की धमकियां देते हुए आखिर में ढाबा बंद कराने की चेतावनी तक दे डाली । हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना यह समाचार माध्यम पुष्टि नहीं करता किन्तु कहते हैं कि तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं – इसलिए इस घृणित कार्य जिसका वीडियो वायरल हो रहा है जांच तो होनी चाहिए । यदि सही है तो भविष्य में पुर्नावृत्ति ना हो सके – कार्रवाही हो – अगर सही नहीं है तो वीडियो आखिर वायरल कैसे और कहां से हुआ – स्थिति का पता लगाया ही जाना चाहिए ।

Related posts

आज आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के तत्वावधान मे विधानसभा 193 अमृतपुर मैं मीटिंग का आयोजन

admin

सीसामऊ में सपा की ऐतिहासिक चौथी बार हुई जीत

admin

तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की चपेट में आए युवक की मौत साथी घायल

admin

Leave a Comment