July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय योजना में गड़बड़ी, विकलांग व्यक्ति का नाम पात्रता सूची से कटवाया : जिलाधिकारी से की शिकायत

प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय योजना में गड़बड़ी, विकलांग व्यक्ति का नाम पात्रता सूची से कटवाया : जिलाधिकारी से की शिकायत
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर पंकज
*कमालगंज फर्रुखाबाद:-* जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम गुलरिया मजरा सरफाबाद में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं शौचालय निर्माण योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने चुनावी रंजिश के चलते एक विकलांग व्यक्ति का नाम आवास योजना की सूची से कटवा दिया और शौचालय निर्माण की राशि स्वयं निकाल ली और इस मामले को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित नूरे हसन पुत्र इसरार खाँ निवासी ग्राम गुलरिया मजरा सरफाबाद, ब्लॉक कमालगंज, तहसील सदर, जनपद फर्रुखाबाद, एक विकलांग व्यक्ति हैं उनके अनुसार, वह प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल थे लेकिन ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश के कारण उनका नाम सूची से कटवा दिया और इसके चलते वे इस सरकारी योजना से वंचित रह गए और अब तक उन्हें आवास नहीं मिल सका है।
*शौचालय की राशि भी हड़पी*
इतना ही नहीं, नूरे हसन ने आरोप लगाया कि शौचालय निर्माण योजना के अंतर्गत उनके लिए स्वीकृत धनराशि भी प्रधान ने स्वयं निकालकर खर्च कर ली। इस कारण वह शौचालय सुविधा से भी वंचित हैं साथ ही साथ पीड़ित नूर ए हसन ने इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। उन्होंने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि—
*1.* पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
*2.* दोषी ग्राम प्रधान के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
*3.* प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
*4* . शौचालय निर्माण के लिए उन्हें पुनः धनराशि आवंटित की जाए यह मामला सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है, जहां जरूरतमंदों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस

admin

पश्चिम बंगाल में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन/ज्ञापन कार्यक्रम

admin

बदायूं में लॉ प्रोफेसर आरपी सिंह के निधन का शौक माना रहे है

admin

Leave a Comment