October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने गन्ना विकास समिति की समीक्षा

सीतापुर – जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति महोली श्री मुनेन्द्र प्रताप यादव के साथ चीनी मिल जवाहरपुर द्वारा संचालित क्रय केन्द्र कुसैना द्वितीय एवं चीनी मिल हरियावां द्वारा संचालित क्रय केन्द्र पिसावां प्रथम एवं द्वितीय तथा जल्लापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घटतौली का कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया। कतिपय क्रय केन्द्रों पर यार्ड रजिस्टर एवं ऑनलाइन तौल व्यवस्था नहीं पायी गयी। सम्बन्धित चीनी मिलों को निर्देशित किया गया कि यार्ड रजिस्टर एवं ऑनलाइन ही तौल करें।
निरीक्षण के समय कृषकों से गन्ना लोडिंग/अनलोडिंग के सम्बन्ध मंे शुल्क लिये जाने की जानकारी करने पर किसी कृषक ने मौके पर शिकायत नहीं की। कृषकों से अनुरोध किया गया कि वह ट्रैश मल्चर का प्रयोग करें तथा 0238 प्रजाति को विस्थापित करें, गन्ना तौल में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर सम्बन्धित सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को सूचित करें नियमानुसार निस्तारण कराया जायेगा। अन्य व्यवस्थायें सामान्य रूप से पायी गयीं।

Related posts

गौरीगंज से अयोध्या पैदल जाएंगे सपा विधायक

admin

अमेठी से निकला गेहूं का एक ट्रक में गेहूं की हुई चोरी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने किया मुकदमा दर्ज

admin

_गांव में गंदगी से फैली भयानक बीमारी की आवाज उठाना ग्रामीणों को पड़ा भारी

admin

Leave a Comment