October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल,युवक से पूछताछ।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल,युवक से पूछताछ।
ज्ञानेन्द्रसिह मोहित”यादव

फर्रुखाबाद ब्यूरो। थाना कंपिल की सिवारा पुलिस चौकी क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अंधेरे में एक व्यक्ति कथित तौर पर हाथ में बंदूकनुमा असलहा पकड़े दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो सिवारा चौकी क्षेत्र का है, हालांकि वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है और उसके हाथ में मौजूद असलहा वास्तविक है अथवा नहीं, इसकी अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो में रोशनी कम होने के कारण व्यक्ति की पहचान भी स्पष्ट रूप से नहीं हो पा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से प्रसारित होने के बाद लोगों द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। भास्कर न्यूज़ एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान, समय और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वीडियो सिवारा क्षेत्र का ही है तो पुलिस को इसकी जांच कर वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति तथा असलहे की वास्तविकता का पता लगाना चाहिए।सिवारा चौकी प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने बताया युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है पूछताछ की जा रही है।वीडियो मे चेहरा स्पष्ट नही दिखाई दे रहा है।

Related posts

निर्विरोध संपन्न चीनी मिल चुनाव में सावन कुमार गंगवार चुने गए उपसभापति – मिठाई बांट – आतिशवाजी छुड़ा भाजपा सर्मथकों ने मनाया जश्न

admin

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये:-डीएम

admin

महिला की जहर सेवन से हुई मौत

admin

Leave a Comment