October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कायमगंज विधानसभा की सियासत में बढ़ी हलचल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

कायमगंज विधानसभा की सियासत में बढ़ी हलचल

कायमगंज की सियासत में शशि दिवाकर की बढ़ती सक्रियता, संभावित प्रत्याशी के रूप में चर्चा तेज
सचिन यादव
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र की संभावित प्रत्याशी शशि दिवाकर, जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं, इन दिनों क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं।
जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से शशि दिवाकर लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करती दिखाई दे रही हैं। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं।
विशेष रूप से अपने समाज के बीच शशि दिवाकर की सक्रियता और लोकप्रियता को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह लोगों से संपर्क और सामाजिक सहभागिता के चलते वह क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। समर्थकों का दावा है कि उन्होंने क्षेत्र की जनता के बीच अच्छी पकड़ बना ली है।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व का भरोसा मिलने की संभावनाओं के बीच शशि दिवाकर की राजनीतिक सक्रियता और तेज हो सकती है। हालांकि किसी भी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा संबंधित राजनीतिक दल द्वारा ही की जाएगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कायमगंज विधानसभा की जनता आगामी दिनों में किस राजनीतिक चेहरे पर अपना भरोसा जताती है।

Related posts

एक्सीडेंट में घायल युवक की कई दिन बाद होश आने पर हुई पहचान

admin

गोली लगने से संविदा बिजली कर्मी घायल – अपने ही चचेरे भाई पर लगाया गोली मारने का आरोप

admin

10 गायों का पशुपालन शुरू करने पर 50% का अनुदान दिया जाएगा

admin

Leave a Comment