October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई बैठक

हरदोई ।पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कियान्वयन, पर्यवेक्षण एंव समीक्षा किये जाने हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वर्ण जयन्ती सभागार विकास भवन मे बैठक की गयी। जिसमें सभी अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, अग्रर्णी बैंक प्रबन्धक एवं वेण्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सभी अधिशासी अभियन्ता वेण्डर्स की आने वाली समस्याओं का निराकरण हेतु नोडल अधिकारी को नामित करेगें जिसकी सूचना परियोजना अधिकारी यूपीनेडा एवं समस्त वेण्डर्स को अवगत करायेगें। उन्होंने निर्देश दिये कि डीसीआर पैनल की उपलब्धता को सुनिश्चित करें। ऑनग्रिड सोलर पावर प्लान्ट की स्थापना से पूर्व उपभोक्ता यह सुनिश्चित कर ले कि संयन्त्र की स्थापना यूपीनेडा की पंजीकृत फर्म से ही करायें। परियोजना अधिकारी, खुर्शीद फारूक ने बताया कि जनपद को आंवटित लक्ष्य 3,528 के सापेक्ष वर्तमान में 783 सोलर पावर प्लान्टों की स्थापना कराई जा चुकी है। वर्तमान में सोलर पावर प्लान्ट की स्थापना हेतु केन्द्र सरकार द्वारा रू0 30,000/- प्रति किलोवाट की दर से अधिकतम रू0 78,000/-एवं राज्य सरकार द्वारा रू0 15,000/- की दर से अधिकतम रू० 30,000/- का आकर्षक अनुदान दिया जा रहा है। प्रबन्धक, जिला अग्रणी बैंक द्वारा बताया गया कि 03 किलोवाट क्षमता के संयन्त्र की स्थापना पर विभिन्न बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को मात्र 7 प्रतिशत ब्याज पर लोन भी दिया जा रहा है।

Related posts

कानपुर में दिल्ली रूट पर फटा सिलेंडर मिला:बैग में प्रतापगढ़ के बुजुर्ग का आधार-मोबाइल मिला

Bhaskarnews

जिलाधिकारी ने आलू के किराये शुल्क निर्धारण एवं आलू उत्पादक कृषकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में की समीक्षा बैठक

admin

समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर आहूत की गई

admin

Leave a Comment