October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखने के बाद योगी ने टैक्स किया फ्री

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ)

यूपी में भी गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम योगी ने गुरुवार को मंत्रिमंडल के साथ लखनऊ के प्लॉसियो मॉल में मूवी देखी। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया।

पिक्चर देखने के बाद योगी ने कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग इस सच को देख सकें और जान सकें। इसलिए, इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है  यूपी 5वां भाजपा शासित राज्य है, जहां इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया। योगी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई भाजपा विधायकों ने भी मूवी देखी। मल्टीप्लेक्स में योगी सबसे पीछे की सीट पर बैठे थे ।

फिल्म के मुख्य कलाकार विक्रांत मैसी और राशि खन्ना भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुये। इससे पहले मूवी की स्टार कास्ट ने सीएम से मुलाकात की है।

 

Related posts

गृह मंत्री अमित शाह मानहानि केस-राहुल गांधी का आरोपों से इनकार:

Bhaskarnews

भोलेपुर में चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य की वजह से स्थानीय निकासियों में भारी रोष सामने खड़ी हो गई मुश्किल

admin

साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment