August 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में शादी से 15 दिन पहले इकलौते बेटे ने होटल में लगाई फांसी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ )

लखनऊ में शादी से 15 दिन पहले युवक ने फांसी लगाकर दी जान। उसकी गर्लफ्रेंड पास में बेसुध पड़ी मिली है । उसने नींद की गोलियों की ओवरडोज खाकर सुसाइड करने की कोशिश करी  थी। युवक की मौत से शादी वाले परिवार में मातम छा गया है। रह घटना पारा इलाके की है।

मृतक अभिषेक वर्मा की 4 दिसंबर को शादी होने वाली थी। वह अपने कार्ड भी बांट रहा था। आखिरी बार अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पारा इलाके के क्राउन-इन होटल पहुंचा था। वहां, दोनों ने सुसाइड का फैसला कर लिया। युवक तो फांसी पर लटक गया लेकिन गर्लफ्रेंड बच गई है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दो बहनों के बीच एक अकेला भाई था अभिषेक सुसाइड करने वाला युवक दो बहनों में अकेला भाई था। माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। पारा के डॉक्टर खेड़ा का रहने वाला अभिषेक वर्मा छोटी बहन स्वाति के साथ रहकर एक पैथोलॉजी में सैंपल कलेक्शन का काम करता था।

घर की सारी जिम्मेदारी अभिषेक के ऊपर ही थी। उसने नौकरी करके बड़ी बहन की शादी कर दी  थी। अपनी शादी के बाद फरवरी महीने में छोटी बहन स्वाति की भी शादी करने वाला था ।

Related posts

रसखान प्रेक्षागृह में राजस्व विभाग की कार्यशाला का हुआ आयोजन

admin

अदालत के आदेश के अनुपालन में हीलाहवाली करने पर कोर्ट हुआ सख्त,कोतवाल शाहाबाद को कोर्ट में किया तलब

admin

कक्षा 4 की छात्रा के साथ किया अशोभनीय कार्य अध्यापक हुआ निलंबित

admin

Leave a Comment