June 6, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर में मां, पिता, बेटे और नाती की हादसे में हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर)

औरैया में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कारोबारी समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार कानपुर से ग्वालियर शादी में शामिल होने जा रहा था।

घटना सहायल थाना क्षेत्र में गंगा बाबा मंदिर के पास की है। शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। कार में 7 लोग सवार थे। सभी कार के अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया।

  कैसे हुआ हादसा  कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी कपड़ा कारोबारी कृष्ण बिहारी (65) कार से सुबह 6 बजे अपनी पत्नी मधु (60), बेटे नीरज (45), बहू अर्चना नाती ऋषभ (11) और ऋषि (7) के साथ बड़े भाई के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर जा रहे थे। ड्राइवर योगेश कार चला रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे लहरापुर में गंगा बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए है । ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया।

कार में फंसा परिवार सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। कृष्ण बिहारी और बेटे नीरज और नाती ऋषभ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल मधु देवी, अर्चना, ऋषि और चालक योगेश को एम्बुलेंस से सीएचसी भर्ती करा दिया है । जहां से गंभीर हालत में चारों को कन्नौज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मधु देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया है । इधर, सूचना पर परिजन रोते बिलखते हॉस्पिटल पहुंच गए है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।

 

Related posts

कानपुर में बस-डंपर में भीषण टक्कर:,40 घायल; बुजुर्ग महिला की मौत;

admin

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के चिंतन शिविर का शुभारंभ श्री मेला रामनगरिया पांचालघाट पर*

admin

माडर्न पब्लिक स्कूल, फर्रूखाबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ

admin

Leave a Comment