October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

सीसामऊ में उपचुनाव की मतगणना में हो सकती है बवाल की आशंका

भासकर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर)

कानपुर सीसामऊ उपचुनाव में हंगामा-बवाल की आशंका के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। मतगणना स्थल गल्लामंडी में किसी को भी बगैर परिचय पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश द्वार से लेकर मतगणना स्थल पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। इकसे साथ ही पांच क्यूआरटी टीमें भी मूवमेंट में रहेंगी।

CCTV से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

गल्ला मंडी में सीसामऊ उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को पुलिस के कड़े पहरे में होगी।। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना स्थल पर डीएम और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा में एक डीसीपी, दो एडीसीपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को दी गई है। सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि मतगणना के दौरान एक डीसीपी, दो एडीसीपी, चार एसीपी, 10 इंस्पेक्टर, 41 एसआई, 18 महिला एसआई, 76 मुख्य आरक्षी और 85 सिपाही तैनात रहेंगे।

डीएफएमडी और एचएचएमडी से लैस पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए है। फायर ब्रिगेड के वाहन भी होंगे। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। जिसका कंट्रोल रूम परिसर में ही बनाया जाएगा। सशस्त्रत्त् क्यूआरटी की पांच टीमें मौजूद रहेंगी। दो कंपनी पीएसी, अभिसूचना इकाई से चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी लगाई गई है। सड़क पर यातायात की स्थिति यातायात विभाग के अधिकारी व कर्मचारी  भी संभाल रहे है ।

Related posts

नया राशन कार्ड बनाए जाने की लगाई गुहार : जिलाधिकारी

admin

ओम धर्म जागरण बाराबंकी धाम जय श्री राम के नारे से गूंजा तेलवारी धाम

admin

पीएम आवास योजना में नाम चयनित ना कराने का आरोप लगा दबंग ने किया बीडीसी के बेटे को लहूलोहान

admin

Leave a Comment